11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्ते के भाई ने कर डाला बहन के साथ ये काम,वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप

रिश्ते के भाई ने अपनी बहन को जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया।

2 min read
Google source verification
moradabad

रिश्ते के भाई ने कर डाला बहन के साथ ये काम,वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप

मुरादाबाद: शहर के कटघर थाना क्षेत्र में आज उस समय हडकंप मच गया जब रिश्ते के भाई ने अपनी बहन को जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया। जिसमें लड़की बाल बाल बच गयी और गोली उसके दायें कंधे को घायल करते हुए निकल गयी। फायर की आवाज पर परिजन भी आ गए जिस पर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के पीछे लड़की का गैर समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है। इसीलिए घरवालों ने लड़की को इस समय उसके जीजा के घर भेज रखा था। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अभिनेता ने नशे में कालोनी में उत्पात मचाया, फिर थाने में किया हंगामा

ये था मामला

जानकारी के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के ईधन पुर नगला के जगदीश की बेटी छाया का गांव के ही रहने वाले रिजवान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक महीने पहले छाया रिजवान के साथ घर से फरार हो गयी थी। छाया और रिजवान ने कोर्ट में शादी कर ली थी। कोर्ट के आदेश पर छाया अपने घर वापस आ गयी थी। छाया के परिवार वाले छाया की शादी के खिलाफ थे। इसलिए परिजनों ने छाया को कटघर थाना क्षेत्र के मछरिया गांव में उसके बहनोई राजीव के यहां तीन दिन पहले आकर रहने लगी थी।

गरीबों के लिए बनी स्कीम में इस भाजपा विधायक समेत कर्इ बड़े कारोबारियों के नाम शामिल!

शुरू से कर रहा था विरोध

छाया ने बताया कि घर वापस आने के बाद परिवार वाले शादी के मान गए थे। लेकिन मेरा चचेरा भाई दीपू जो ड्राइवर है वह शुरू से शादी का विरोध कर रहा था, और लगातार शादी नही करने का दबाब बना रहा था। शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

इतने साल बाद रमजान का महीना जून में पड़ रहा, इसके पीछे की सच्चार्इ जानिए

आज मारी गोली

आज सुबह मछरिया में जीजा राजीव के घर दीपू आया था। घर पर में और मेरी बहन अकेल थे बहन कमरे में गयी और उसने मेरे सर पर गोली मारनी चाही जैसे ही मेने अपने आपको बचाने की कोशिश की तो गोली मेरे दाहिने हाथ पर लग गयी। गोली की आवाज सुनकर मेरी बहन बाहर निकली तो दीपू को पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर फरार हो गया।

इस सीट को लेकर टूट सकता है सपा-बसपा गठबंधन

आरोपी की तलाश शुरू

गोली लगने की सूचना तुरंत डायल 100 को दी मोके पर पहुची पुलिस कर्मचारी अमित नागर, मनवीर सिंह, राजपाल ने एम्बुलेंस का इंतज़ार नही किया और अपनी पीआरबी 303 में लेकर जिलाअस्पताल ले आये। जहां छाया की स्तिथि गम्भीर बनी हुई है। वहीँ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग