2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बहनें मिलकर करतीं थी ये गंदा काम, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

पुलिस ने ज्वैलरी की दुकानों में हाथ की सफाई दिखाकर चोरी करने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 7 Jun 2018, 12:07 PM IST

moradabad

दो बहनें मिलकर करतीं थी ये गंदा काम, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

मुरादाबाद: शहर की सिविल लाइन पुलिस ने ज्वैलरी की दुकानों में हाथ की सफाई दिखाकर चोरी करने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं आपस में बहनें है और पहले भी चोरी करने के मामले में जेल जा चुकी है। इन दोनों ने क्षेत्र में एक ज्वेलर्स के यहां चोरी की थी। जिसमें ये दोनों सीसीटीवी में कैद हो गयीं थी। जिसके आधार पर पुलिस ने इन्हें ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई एक महिला का पति दो करोड़ की लूट के मामले में जेल में बंद है और शातिर अपराधी है।

पहले पी खूब शराब लेकिन जब पैसे देने हुए तो ठेके संचालक के साथ किया कुछ ऐसा की मच गई अफरा-तफरी


सीसीटीवी में हुई थी कैद


एक सप्ताह पहले जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सर्राफा की दुकान पर ज्वैलरी खरीदने पहुंची दो महिलाओं ने डेढ़ लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली थी। कारोबारी को बातों में उलझाकर महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और बिना सामान खरीदे फरार हो गयी। कारोबारी को जब ज्वैलरी चोरी होने की जानकारी मिली तो आस-पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किये गए। इस दौरान एक कैमरे में स्कूटी से जाती दो महिलाओं को ट्रेस किया गया। पुलिस ने कारोबारी राधेश्याम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिलाओं को तलाश किया तो महिलाओं के बारे में पूरी जानकारी सामने आ गई।

इस हिन्दूवादी नेता ने अमित शाह के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले नैतिकता बची है तो पद से दें इस्तीफा

नामी बदमाश की पत्नी है एक आरोपी

पुलिस द्वारा पकड़ी गई दोनों महिलाएं आपस में बहनें है। पकड़ी गई एक महिला का नाम शायना है और वह जनपद के शातिर अपराधी अकील टेढ़ा की पत्नी है। अकील टेढ़ा पिछले दिनों ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में हुई दो करोड़ की लूट के मामले में जेल में बंद है। शायना चोरी की वारदात में अपनी बहन शायरा के साथ जाती थी। इस दौरान सादाब और सलीम नाम के दो युवक भी इनके आस-पास रहते थे ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाओं को सुरक्षित निकाल ले जा सकें। दोनों आरोपी बहनों के खिलाफ उत्तराखण्ड के काशीपुर में भी चोरी का मुकदमा दर्ज हो चुका है और दोनों जेल भी जा चुकी है।

ट्रेन में टिकट बुक कराने से पहले पढ़ लें ये खबर


चोरी का सामान भी बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो जोड़ी सोने के कुंडल ,दो जोड़ी कानों की बाली और सोने की दो चैनें बरामद की है। महिलाओं के साथ रहने वाले दोनों युवक फरार है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

सावधान! कहीं आपने भी तो इस LIC एजेंट से नहीं ली पॉलिसी

अभी की जायेगी और पूछताछ

एसपी सिटी अंकित मित्तल के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और चोरी की अन्य वारदातों में महिलाओ की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस महिलाओं के साथ रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।