1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AMU जिन्ना विवाद: अब पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने जिन्ना को लेकर कही ये बात

केबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिन्ना विवाद पर अपनी राय रखी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 5 May 2018, 9:15 PM IST

moradabad

अमरोहा: नगर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आज कौशल विकास दिवस के मौके पर प्रदर्शनी और जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें केबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिन्ना विवाद पर अपनी राय रखी और कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना की फ़ोटो कहीं पर भी नही लगनी चाहिए। और कम से भारत मे जिन्ना को कोई भी सम्मान नही मिलना चाहिए।

कैराना-नूरपुर उपचुनाव के लिए सपा और रालोद प्रत्याशी घोषित, देखें वीडियो

देश को सांप्रदायिक हिंसा की आग में जलाने की बड़ी साजिश नाकाम, इस खबर को पढ़े बिना नहीं रह पाएंगे आप

जिन्ना के लिए देश में कोई जगह नहीं

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद में हिंदूवादी संगठनों की ही तरह कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने भी जिन्ना की तस्वीर हटाने का समर्थन किया है। जिसमे चेतन चौहान ने कहा कि भारत बहुत बड़ा देश है। अलग-अलग विचारधाराएं हैं। कुछ देश हित मे होती हैं तो कुछ देश के अहित में होती हैं। जहां तक सवाल है मोहम्मद अली जिन्ना का मैं समझता हूं उनकी फोटो कहीं पर भी नही लगनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने देश का बंटवारा करवाया हो। जिन्होंने पाकिस्तान अलग मुल्क बनवाया हो और जो खाई उन्होंने पैदा कर दी हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मे वो अभी तक चलती चली जा रही है। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने इतना नुकसान पहुंचाया हो ऐसे व्यक्ति को सम्मान भारत के अंदर कम से कम नही देना चाहिए।

VIDEO: शादी के दस दिन बाद हुई दुल्हन की हत्या में बड़ा खुलासा, इसलिए पति ने ही मारी थी गोली

हिन्दू संगठनों में उबाल, इन्होंने प्रधानमंत्री से कर दी यह बड़ी मांग

फिल्म एक्टर प्रकाश राज पर कसा तंज

इसके साथ ही बॉलीबुड फ़िल्म एक्टर प्रकाश राज द्वारा प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के बाद ये ट्वीट करना की पी एम मोदी पर बोलने की वजह से उन्हें बॉलीबुड में काम नही मिल रहा। इस पर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने बॉलीबुड एक्टर प्रकाश राज पर तंज कसते हुए प्रकाश राज को इशारों इशारो में छोटा एक्टर करार दिया और पूरे मामले ज्यादा जानकारी ना होने की बात कहकर कुछ भी कमेंट करने से इनकार कर दिया।

इस जगह कराएंगे आधार लिंक तो मिलेंगे 10 हजार रुपये

देखें वीडियो पुलिस पर हमला कर छुड़ाया बदमाश

लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं नेता

ग्राम स्वराज कार्यक्रम के जरिये भाजपा लोकसभा चुनावों से पहले गांवों और दलितों के बीच जगह बनाने की कोशिश कर रही है । पिछले सप्ताह ही खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आये थे । वहीँ उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और केन्द्रीय स्तर के पदाधिकारी रात्रि विश्राम का लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं ।