2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम के ऐलान के बाद यूपी बोर्ड टॉपर के गांव में जश्न

केशव मौर्य ने कहा था की प्रदेश के 10 टॉपर छात्र छात्राओं के घरों तक पीडब्लूडी सड़क का निर्माण करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 3 May 2018, 1:28 PM IST

मुरादाबाद: सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के ऐलान के बाद सभी टॉपर छात्रों में खुशी की लहर है। केशव मौर्य ने कहा था की प्रदेश के 10 टॉपर छात्र छात्राओं के घरों तक पीडब्लूडी सड़क का निर्माण करेगा। इतना ही नहीं इन सड़कों का उदघाटन भी इन्ही टॉपरों से कराया जाएगा। इस खबर के बिलारी के फत्तेपुर नत्था गांव में ख़ुशी की लहर है। यहां के रहने वाले छात्र अभिषेक ने इंटर में पूरे सूबे में तीसरा और सचिन यादव ने हाई स्कूल में आठवां स्थान प्राप्त किया था। गांव वाले खुश हैं कि गांव के इन लड़कों की मेहतन के बदौलत न सिर्फ गांव का नाम ही उंचा हुआ बल्कि अब गांव तक आने के लिए पक्की सड़क भी बनेगी।

हाइवे पर दुल्हन की हत्या का खुल गया राज, जानिए क्या हुआ था उस दिन

नूरपुर उपचुनाव में इन लोगों ने मांगा सपा से टिकट

बिलारी तहसील के फत्तेपुर नत्था गांव के लोग बेहद खुश है। इन सबमे सबसे ज्यादा खुश है, उत्तर प्रदेश बोर्ड की इंटर की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाला छात्र अभिषेक। अभिषेक के घर में इस समय जश्न का माहौल है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आदेश के बाद पूरा परिवार और गांव बेहद खुश है। गांव में पक्की सड़क बनना वो भी गांव के एक छात्र की वजह से। यह सुनकर है कोई गर्व का अनुभव कर रहा है। अभिषेक का कहना है की सरकार का ये निर्णय छात्रों को ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

यूपी के इस जिले में 80 की स्पीड से बिना ड्राइवर के दौड़ेगी मेट्रो

हाइवे पर दुल्हन की हत्या का खुल गया राज, जानिए क्या हुआ था उस दिन

वही गांव के लोग भी बेहद खुश महसूस कर रहे है। पहले तो गांव के छात्र के प्रदेश के टॉपर में नाम होने से वो खुश थे। अब उपमुख्यमंत्री के सड़क बनाने के आदेश के बाद उनकी खुशी दुगनी हो गई है। गांव में सड़क बनने और उदघाटन छात्र से करवाने के बारे में सुनकर अभिषेक के परिजन ओर उसके दोस्त खुशी से फुले नहीं समा रहे है। हर कोई खुश है गांव में सड़क बनने से। सभी एक स्वर में बोल रहे है की सड़क बनने से गांव का तो विकास होगा ही साथ ही स्कूल जाने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

गंगा में डूब गए तीन युवक,देखें वीडियो

यहां लगी एेसी भीषण आग कि दमकल गाड़ियां बाहर से मंगवानी पड़ गर्इ