4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM योगी के सामने मुस्लिम दंपत्ति ने किया हंगामा, 24 घंटे में मिला VIP ट्रीटमेंट

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण एक महिला को सीएम योगी के आगे हंगामा करना पड़ा। महिला की पित्त की थैली में पथरी थी। इसके इलाज के लिए वह अस्पतालों के चक्कर काट रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
cm_yogi.jpg

सीएम योगी एक कार्यक्रम के चलते मुरादाबाद दौरे पर थे। इस दौरान इलाज न मिल पाने के कारम एक महिला ने सीएम के सामने हंगामा काट दिया। मौके से ही महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद महिला और उसके पति ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद के मझोला स्थित बुद्धि विहार के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। दो दिसंबर को प्रदेश की जनकल्याण की योजनाओं को लेकर आयोजित कार्यक्रम किया गया था। इसी कार्यक्रम में एक मुस्लिम दम्पत्ति अकील और बानो पहुंचे थे। यहां योगी के सामने ही उन दोनों ने हंगामा कर दिया।

इलाज के लिए बना मेडिकल बोर्ड
मुस्लिम दम्पत्ति ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर इलाज के नाम पर घूस लेने का आरोप लगाया। महिला कई दिनों से पथरी के ऑपरेशन के लिए चक्कर काट रही थी। मौके की गंभीरता को भांप वहां मौजूद अधिकारियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं, महिला को वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। इलाज के लिए सीएमओ को मेडिकल बोर्ड बनाने को कहा गया। हंगामे के 24 घंटे में ही महिला का ऑपरेशन कर दिया गया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग