
UP Police Sub Inspector News: यूपी पुलिस (UP Police) को 2764 नए दारोगा मिले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को मुरादाबाद पीटीएस में परेड की सलामी ली। पीटीएस से पास आउट हुईं 889 महिला दरोगा शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने चंदन कुमार मिश्र सर्वांग सर्वोत्तम खुर्शीद आलम आउट डोर और सौरभ कुमार इनडोर टापर को सम्मानित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चौक चौबंद रही।
डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात वर्षों में राज्य की पुलिसिंग मजबूत हुई है। तीन गुणा क्षमता बढ़ी है। एक लाख 60 हजार पुलिसकार्मिकों की भर्ती की गई है।
एक लाख 56 हजार कार्मिकों को प्रोन्नत किया गया है। राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपना रही है। उन्होंने पुलिस अकादमी के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि एक जुलाई, 2024 से नए कानून लागू हो रहे हैं। यहां उनका प्रशिक्षण दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट पुलिसिंग के लिए जो सूत्र दिए हैं। उनपर अमल करें।
सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षु पुलिसकार्मिकों का आह्वान करते हुए कहा कि जो प्रशिक्षण के समय जितना पसीना बहाएगा। चुनौती के समय खून बहाने की नौबत नहीं आएगी। यहां प्रशिक्षण लेने वाले कानून का राज स्थापित करें। अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाएं। मित्र पुलिस की छवि को बरकरार रखें। चुनौतियां कभी खत्म नहीं होती हैं।
पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ली। जबकि पीटीएस में एडीजी सतीश गणेश व पीटीसी में अमित चंद्रा ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस दौरान डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा और पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल मौजूद रहे।
Published on:
16 Mar 2024 07:51 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
