
Republic Day: पुलिस लाइन में कमिश्नर ने किया ध्वजारोहण..
Republic Day Parade 2025: मुरादाबाद में 76वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों से लेकर पुलिस लाइन और पुलिस एकेडमी तक गणतंत्र दिवस की धूम है। पुलिस लाइन में चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।
स्कूली बच्चों और पुलिस कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। परेड में यातायात पुलिस, नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, रेडियो सेवा, फायर सर्विस, वायरलेस विभाग, डायल 100, फील्ड यूनिट की टोलियां शामिल हुईं।
आज 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के साथ-साथ भारतीय संविधान के प्रभावी होने की 75वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Published on:
26 Jan 2025 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
