2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को लेकर विवादों में चल रहे मोहम्‍मद शमी को लगा बड़ा झटका, नहीं खेल पाएंगे ये मैच

फिटनेस टेस्‍ट में शमी हुए फेल, अफगानिस्‍तान के खिलाफ टेस्‍ट में इस युवा तेज गेंदबाज को नहीं मिलेगी एंट्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 12 Jun 2018, 5:06 PM IST

Md shami

पत्नी को लेकर विवादों में चल रहे मोहम्‍मद शमी को लगा बड़ा झटका, नहीं खेल पाएंगे ये मैच

अमरोहा. अपनी पत्नी हसीन जहां को लेकर काफी समय से विवादों में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी को बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु की राष्‍ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में हुए फिटनेस टेस्‍ट में शमी फेल हो गए। इसके बाद उन्हें अफगानिस्‍तान टेस्‍ट मैच के लिए सेलेक्ट किए गए टीम में जगह नहीं मिल पाई। दरअसल, अफगानिस्‍तान टेस्‍ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी खिलाड़‍ियों का फिटनेस टेस्‍ट कराने का फैसला किया था। मैच के तीन दिन पहले बेंगलुरु में हुए फिटनेस टेस्‍ट में शमी पास नहीं हो सके। इसके बाद बोर्ड ने उनकी जगह उभरते हुए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अफगानिस्‍तान के खिलाफ होने वाले टेस्‍ट मैच के लिए टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि सैनी दिल्‍ली की ओर से खेलते हैं और रणजी ट्रॉफी (2017-18) के 8 मैचों में सर्वाधिक 34 विकेट्स लिए हैं।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार इस शहर में बनाएगी अमरीका जैसी कार पार्किंग, गाड़ियां खुद पार्क होंगी और खुद से आ जाएंगी

बीसीसीआई ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा है कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मोहम्मद शमी के स्थान पर नवदीप सैनी को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने यह फैसला शमी के एनसीए में हुए फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद लिया गया है। इसी के साथ भारतीय टीम प्रबंधन ने इंडिया-ए टीम का हिस्सा मोहम्मद सिराज और रजनीश गुरबानी को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में शामिल होकर बल्लेबाजों को अभ्यास कराने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ेंः करोड़पति पिता को बेटे ने दो दिन में बना दिया फकीर, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

इसके अलावा अंकित राजपूत से भी टीम प्रबंधन ने सीनियर टीम के अभ्यास सत्र में शामिल होने को कहा था, लेकिन अंकित की तबीतय खराब होने की वजह से वह टीम के साथ नहीं जुड़ सकें। वहीं, ईशान किशन को इंग्लैंड लायंस और वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज के लिए टीम में जगह मिली। किशन को टीम में प्रवेश संजू सैमसन के फिटनेस टेस्ट में विफल होने के बाद मिला है।

यह भी पढ़ेंः फादर्स-डे पर पिता को देंगे ये गिफ्ट तो नहीं आएगी कोई बड़ी आर्थिक परेशानी

आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के दरम्यान एकमात्र टेस्ट मैच बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार से खेला जाएगा। यह अफगानिस्‍तान का पहला टेस्‍ट मैच है। इसके साथ ही अफगानिस्तान 12वीं टेस्ट टीम बन जाएगी। टीम के कप्‍तान असगर स्टानिकजई का दावा किया है कि उनकी टीम में भारतीय टीम से बेहतर गेंदबाज हैं। मीडिया बातचीत में स्टानिकजाई ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि राशिद, मुजीब, नबी, रहमत शाह, जहीर खान के रूप में हमारे पास अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे अच्छी बात यह है कि स्पिन गेंदबाजों की वजह से कई युवा प्रतिभाएं निखर कर आ रही हैं, क्योंकि वे सभी राशिद, नबी जैसे खिलाड़ियों के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।