30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में बेखौफ मनचले की शर्मनाक करतूत: बुर्कानशीं महिला से सरेराह छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुआ चेहरा

Moradabad Crime: यूपी के मुरादाबाद में दिनदहाड़े बुर्कानशी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।

2 min read
Google source verification
moradabad molestation cctv accused search

मुरादाबाद में बेखौफ मनचले की शर्मनाक करतूत..

Molestation cctv accused Moradabad:मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुर्कानशी महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना बरबलान इलाके की एक गली में हुई, जहां महिला अपने रास्ते से गुजर रही थी। अचानक हुई इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना की पूरी तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक महिला का पीछा करता है और अचानक उसके करीब पहुंचकर अश्लील हरकत करता है। यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में होती है, लेकिन इसकी गंभीरता ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है।

महिला के विरोध पर भागा आरोपी

जैसे ही युवक ने छेड़छाड़ की, महिला ने तुरंत विरोध किया और शोर मचाया। महिला के विरोध से घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वीडियो में आरोपी युवक सिर पर टोपी पहने नजर आ रहा है और उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी पहचान आसान हो गई।

इलाके में बढ़ी नाराजगी, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं। कई लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस ने की आरोपी की पहचान

मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का आश्वासन और बढ़ी सतर्कता

पुलिस अधीक्षक नगर ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।