1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात एनकाउंटर! 45 साल के मनचले टेलर ने महिला से की बदतमीजी, मुरादाबाद पुलिस ने सिखाया सबक

Moradabad Crime: मुरादाबाद में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification
moradabad molestation accused encounter shot

मुरादाबाद पुलिस ने सिखाया सबक..

Molestation Accused Encounter: मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़छाड़ करने वाले 45 वर्षीय आरोपी नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ गुरुवार रात करीब 11 बजे जामा मस्जिद के पास हुई, जब पुलिस ने उसे घेर लिया। आरोपी पेशे से लेडीज टेलर बताया जा रहा है और अविवाहित है।

CCTV फुटेज से खुली पहचान

घटना के दो दिन बाद जब CCTV फुटेज सामने आया, तब पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पांच टीमें लगातार तलाश में जुट गईं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी कई महिलाओं के साथ अभद्रता कर चुका है, लेकिन किसी ने उसके खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इस बार CCTV सबूत बनने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की।

पुलिस घेराबंदी के दौरान आरोपी ने चलाई गोली

SP सिटी रण विजय सिंह के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के किनारे छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने जवाब में फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता को भी ट्रेस कर लिया है और उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना के वक्त महिला ने दिखाई हिम्मत

पीड़िता के अनुसार, वह अपने काम से जा रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। महिला ने साहस दिखाते हुए कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया और लोगों को आवाज लगाई, लेकिन वह मौके से फरार हो गया था।

अचानक किया हमला

CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि महिला बुर्का पहनकर गली से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी पीछे-पीछे चलता हुआ आया और अचानक उसे पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। महिला के चीखने पर वह तुरंत भाग निकला। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।