अमरोहा: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व एकादश की टीम में हार्दिक पंड्या की जगह शामिल किया गया है। शमी अपने गांव में ही थे,जिसमें वे दिल्ली सोमावर को ही बीसीसीआई के निर्देश के बाद पहुंच गए थे। लेकिन मंगलवार शाम तक इंग्लैंड के लिए रवाना नहीं हुए थे। जिससे कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद शमी अपने पैतृक गांव में परिवार और नजदीकी रिश्तेदारों के ही साथ थे जहां उन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर रखी थी।