30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad News : साइबर सेल ने अध्यापिका के खाते से फ्रॉड हुई धनराशि कराई वापस

Moradabad News : क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ओटीपी मांग कर उड़ाए थें अध्यापिका के खाते से रुपए  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ujjwal Srivastava

•

Updated: 1 Jul 2023, 8:24 PM IST

Moradabad News : साइबर सेल ने अध्यापिका के खाते से फ्रॉड हुई धनराशि कराई वापस

साइबर सेल द्वारा अध्यापिका के कराए गए पैसे वापस

Moradabad News : साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई एक अध्यापिका के 15 हज़ार रुपये की रकम वापस दिला दी हैं। साइबर क्राइम के हेड कांस्टेबल रितिक यादव ने बताया बीती 27 जून को उनके पास प्राइवेट स्कूल की अध्यापिका ऑनलाइन ठगी की शिकायत लेकर आईं थीं।

मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र खुशहालपुर बैंक कॉलोनी निवासी नेहा दुबे एक प्राइवेट स्कूल में डांस अध्यापिका हैं। बीती 27 जून को नेहा के फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया उसने नेहा दुबे से फ़ोन पर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर क्रेडिट कार्ड की डिटेल पूछ ली इसके बाद अज्ञात द्वारा अध्यापिका नेहा से OTP लेकर कर ऑनलाइन 15 हज़ार रुपए उनके खाते से निकाल लिए ।

साइबर ठगी का शिकार हुईं अध्यापिका नेहा दुबे ने साइबर सेल मुरादाबाद से मामले की शिकायत की शिकायत के आधार पर एसपी ट्रैफिक सुभाष चन्द्र गंगवार ने साइबर क्राइम यूनिट के हेड कांस्टेबल रितिक यादव को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए इसके बाद शनिवार को एसपी ट्राफिक सुभाष चन्द्र गंगवार व हेड कांस्टेबल रितिक यादव ने अध्यापिका नेहा दुबे के पन्द्रह हजार रूपये बैंक खाते मे वापस कराये पैसे वापस पाकर आवेदिका के चहरे पर खुशी नज़र आईं उन्होंने मुरादाबाद पुलिस का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।