UP Weather Update Today:उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। रात और तड़के सुबह कोहरे का असर भी दिख रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर और बिजनौर में कोहरे के साथ ठंडी हवाओं का अटैक देखा जा सकता है।