
रामपुर में चाकू से गला रेतकर बिजली मिस्त्री की हत्या, परिजन करते रहे तलाश, जंगल में मिली लाश
रामपुर पत्रिका संवाददाता: रामपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक बिजली मिस्त्री की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के परिजनों को जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचें तो उनके होश उड़ गए बिजली मिस्त्री की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक उनके गले पर चाकू से वार किया गया हैं पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
रामपुर बाजीरनगर निवासी लाखन (25) बिजली मिस्त्री थां। लोगों के घरों में बिजली ठीक करने का काम करता थां। गुरुवार को वह शाम को लग भग 7:00 बजे के आसपास गांव में ही किसी के घर की बत्ती ठीक करने की बात पत्नी से कहकर घर से निकला थां। काफ़ी रात होने के बाद लाखन की पत्नि ने उसको फोन किया तो बताया की अभी उसके कुछ देर लग जाएगी। इसके बाद वह देर रात तक नही लौटा परिवार वालों ने लाखन को काफी तलाश किया इसके बाद जानकारी मिली कि उसकी लाश गांव के बहार जंगल में मिली हैं। उसके गले पर चाकुओं से वार कर मौत के घाट उतारा गया थां।
गांव वालों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार केस दर्ज़ किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक लाखन के दो बेटे और एक बेटी है जो उसके साथ गांव में ही रहते हैं लाखन की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं
Published on:
30 Jun 2023, 3:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.