
Encounter In Moradabad News Today
Encounter In Moradabad News Today: मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में दो सगी बहनों को अगवा करने की कोशिश और विरोध करने पर उनके मां-बाप और भाई को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हें को पुलिस में बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुस्लिम और नन्हें के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है।
26 जून की रात मूंढापांडे के गांव में हुए गोलीकांड के बाद से पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी। रविवार सुबह पुलिस ने गोलीकांड में मुख्य आरोपी मुस्लिम के दो सहयोगी महफूज और भूरे खान मुठभेड़ में पकड़े गए थे। महफूज के पैर में गोली लगी थी, जबकि एक सिपाही मनोज कुमार जख्मी हुआ था। इसके बाद से मूंढापांडे थाने की पुलिस और एसओजी मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी।
बुधवार की रात पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी, इसी दौरान मुरादाबाद से रामपुर की ओर एक बाइक जाती दिखी थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने बाइक रझेड़ा पुल की ओर मोड़ दी। पुलिस टीम ने बाइक को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। आरोपियों की एक गोली हेड कांस्टेबल सतेंद्र के कंधे के पास लगी, जिससे वह जख्मी हो गए।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम मुस्लिम बताया और दूसरे ने नन्हें बताया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र हैं। एक सप्ताह पहले युवती को अगवा करने के मामले में शामिल थे। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Published on:
04 Jul 2024 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
