3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री हाजी अकबर के बेटे पर FIR, शादी का झांसा देकर 12 साल तक गर्लफ्रेंड के साथ बनाए संबंध

Moradabad: मुरादाबाद में युवती से रेप-गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बसपा सरकार में मंत्री रहे अकबर हुसैन के चार बेटों सहित छह लोगों के खिलाफ रेप की FIR दर्ज की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Moradabad Crime News

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में पूर्व मंत्री और सपा नेता हाजी अकबर के बेटे डॉ0 नईम अकबर के खिलाफ पुलिस ने रेप की FIR दर्ज की है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर डॉ. नईम की गर्लफ्रेंड की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इसमें हाजी अकबर के तीन अन्य बेटों समेत कुल 6 लोगों को नामजद किया गया है।

शादी का झांसा देकर 12 साल तक किया रेप
पीड़िता ने कहा है कि पूर्व मंत्री के बेटे ने शादी करने का झांसा देकर उसका 12 साल तक सेक्सुअल हैरेसमेंट किया। इसके बाद शादी से मुकर गया। पीड़िता का कहना है कि पूर्व मंत्री के बेटे ने उसे प्रलोभन दिया कि 15 लाख रुपए लेकर कहीं और शादी कर लो। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में शिकायत करने के बाद पूर्व मंत्री ने बेटे की तरफ से रंगदारी मांगे जाने की झूठी शिकायत उसके खिलाफ करा दी गई। उसे पूर्व मंत्री के बेटे से रंगदारी मांगने के आरोप में अरेस्ट करके पुलिस जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें:यूपी में आज दिन में मौसम रहेगा साफ, शाम होते ही बदल जाएगा, जानें मौसम का हाल

कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
अब कोर्ट के आदेश पर कुंदरकी पुलिस ने पीड़िता की FIR दर्ज की है। इसमें पीड़िता ने कहा है कि वो मुरादाबाद में कुंदरकी थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री हाजी अकबर के गांव जलालपुर खास के पास के गांव की रहने वाली है। 2011 से उसका पूर्व मंत्री के बेटे डॉ. नईम अकबर के साथ अफेयर है। पीड़िता ने रिपोर्ट में कहा है कि तभी से पूर्व मंत्री का बेटा निकाह करने का दिलासा देकर और सुनहरे सपने दिखाकर लगातार उसका सेक्सुअल हैरेसमेंट करता चला आ रहा है। आरोपी लगातार अपनी गर्लफ्रेंड को विश्वास दिलाता रहा कि पत्नी बनाकर उसे अपने साथ में रखेगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग