
Milk Cake
मुरादाबाद: त्यौहार आने के साथ ही बड़े पैमाने पर मिलावटी मावे और मिठाइयों का खेल शुरू हो जाता है। जिस पर अंकुश पूरी तरह लगाने में प्रशासन भी कामयाब नहीं हो पाता। जी हां खाद्य विभाग की टीम ने मूंडापाण्डेय क्षेत्र में छापा मारा तो टीम हैरान रह गयी। यहां वनस्पति घी और पाउडर से मावा तैयार किया जा रहा था। मौके पर 100 किलो से अधिक मावा जब्त कर नष्ट करवा दिया। बाकि सैम्पल भर जांच को भेज दिए हैं। इस दौरान कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा।
हो रही थी मिलावट
खाद्य विभाग की टीम ने अपर उप जिला अधिकारी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गांव वीरपुर वरियार उर्फ खडग में छापा मारा। अभिहित अधिकारी के मुताबिक छापे के दौरान जगदीश, राम निवास और लालवती के मावा निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। छापामार कार्रवाई की बाबत अभिहित अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छापे के दौरान उपरोक्त तीनों मावा व्यापारी वनस्पति व स्किम्ड मिल्क पाउडर से मावा तैयार करते हुए मिले। जांच के लिए मौके से खोए के तीन, वनस्पति के दो और क्रीम का एक नमूना लिया गया है। सभी को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अभिहित अधिकारी के मुताबिक मौके पर करीब 1000 किलो मावा मिला जो खाने योग्य नहीं था। इसलिए उसे जब्त करके मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
जारी रहेगी कार्रवाई
अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि फ़िलहाल सभी सैम्पल लेकर जांच को भेजें गए हैं, वहां से आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भी लगातार छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी।
बड़ी मात्रा में होती है सप्लाई
यहां बता दें कि यहां से मावा तैयार कर मुरादाबाद के साथ ही आस-पास के जिलों में भी सप्लाई किया जाता है। लिहाजा ये माना जा रहा है कि मिलावट खोर प्रशासन की आंखों में धुल झोंककर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
Published on:
17 Oct 2019 10:05 am

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
