18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सलमान खान का बाउंसर’ जब कपड़े उतार कर निकला सड़क पर तो दिखा ऐला नजारा

कपड़े उतार कर सड़क पर आगया बाउंसर राहगीरों के साथ बाउंसर ने जमकर मचाया उत्पात पुलिस ने जाल डालकर किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
bouncer.jpg

मुरादाबाद: शहर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा तफरी मच गयी, जब एक प्राइवेट बाउंसर ने एस्ट्रोराईट ओवर डोज लेकर मस्ती की हालत में जमकर उत्पात मचाने लगा। इस दौरान उन्होंने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ ही कई लोगों पर भी सरिया से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक पहले फिल्म एक्टर सलमान खान का बाउंसर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उो जाल डालकर काबू में किया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे बरेली मेंटल हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: तेल की कीमत में लगी आग, एक हफ्ते में इतना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के पीरगैब मोहल्ले का रहने वाला वाला अनस कुरैशी मुंबई में बाउंसर है। डेढ़ साल पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान का भी वह बाउंसर रह चुका है। इस समय उसे महाराष्ट्र के किसी मंत्री का बाउंसर बताया जा रहा है। दस दिन पहले छुट्‌टी पर वह मुरादाबाद अपने घर आया था। दो दिन पहले मिस्टर मुरादाबाद की चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान आया था। बताया जाता है कि बुद्धवार की शाम एक्साइज करने के लिए जिम जाने से पहले उसने एस्ट्रोराईट नाम की डोज ली। यह डोज ज्यादा वजन उठाने के लिए और मांसपेशियों को सुन्न करने के लिए ली जाती है। इसे गोली और इंजेक्शन दोनों तरह से ली जाती है। ओवर डोज होने की वजह से दवाई का असर दिमाग पर हो गया इसके बाद गुरुवार की सुबह उसने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Todays Gold Rate: सोने में गिरावट का दौर है जारी, जल्दी करें खरीदारी

गुरुवार की सुबह होते ही वह मुरादाबाद की सड़क पर बाहर आकर राहगीरों को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने हाथ में लोहे की सरिया लेकर गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर मौके पर पहुंची डायल 100 की गाड़ी ने हालत बेकाबू देखकर थाने से और पुलिस बल बुला लिया। स्थानीय लोगों की मदद से मछली का जाल डालकर उसे काबू किया गया। उसके बाद रस्सी से बांधकर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गदया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गम्भीर बताते हुए बरेली मेन्टल हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग