वैश्विक कारणों से गिर रहा सोना
सोने की कीमत में आई गिरावट के पीछे वैश्विक कारणों को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वार सुलझने की वजह से भी सोने की कीमत को सहारा मिल रहा है। वैश्विक माहौल अच्छा होने की वजह से लोग सोना बेच कर शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं, जिससे सोने की कीमत में कमी आ रही है। हालांकि, इस बीच सऊदी अरब और ईरान के बीच युध्द की आशंका भी है। अगर एसा हुआ तो सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी आने की संभावना प्रबल हो जाएगी।