इस मामले पर टीम हेड बंटी ने बताया कि पूर्व विधायक की पत्नी ने पहले तो टीम के साथ जमकर मारपीट की और बाद में गाड़ी में भी खूब तोड़फोड़ की। पूर्व विधायक की पत्नी का ये आरोप था कि टीम ने उनके कुत्ते को पकड़ा है। इतना ही नहीं पूर्व विधायक की पत्नी ने अपने कुत्ते को छुड़ाने के लिए टीम द्वारा पकड़े गए, सभी कुत्तों को मुक्त करा दिया।