
कुत्तों के बाद अब इस शहर में घोड़ों का आतंक, आधा दर्जन को काटा
मुरादाबाद: आपने कुत्ता काटने या बिल्ली व बन्दर काटने की घटनाएं तो सुनीं होंगी। लेकिन क्या घोड़ा काटने की खबर सुनी है शायद नहीं तो ये सच है। जी हां शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आवारा घोड़ों ने कई लोगों को काट लिया है। जिसकी शिकायत के बाद अब पशु चिकित्सकों को इन घोड़ों पर नजर रखने को कहा गया है। क्यूंकि आवारा घोड़ों में रैबीज हो सकता है। अगर 15 दिन में घोड़े मर गए तो सभी को सीरम लगवाया जाएगा। वहीँ पाश एरिया में घोड़े काटने की खबर से हडकंप मचा हुआ है।
इन्हें काटा
स्थानीय निवासी डॉ.सुनील शर्मा के मुताबिक बुधवार की दोपहर में वह घर से बाहर निकले तो खाली प्लाट में खड़े तीन घोड़ों में एक उनकी तरफ दौड़ा और कमर व हाथ पर काट लिया। एक अन्य व्यक्ति पुरुषोत्तम और फेरी वाले को भी घोड़े ने काटा है। स्कूल के बच्चों को भी घोड़े ने दौड़ा लिया था। पागल जैसी हरकत कर रहे घोड़े को पकडऩे में नगर निगम की टीम को मशक्कत करनी पड़ी। रस्सी का फंदा डालकर घोड़े को पकड़ा और गुलाबबाड़ी स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में जाकर छोड़ दिया। जिन लोगों को घोड़े ने काटा है वह नगर निगम के संपर्क में हैं। यदि घोड़ा मर जाता है तो लोगों को एंटी रैबीज के अलावा एंटी सीरम व रैबीज ग्लोबोलीन भी लगवाना होगा।
घोड़े पर रखी जा रही निगाह
नगर निगम अधिकारीयों के मुताबिक घोड़े काटने की सूचना पर टीम पहुंच गयी थी। जिसके बाद घोड़े को गुलाबबाड़ी स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में रखा गया है। घोड़े पर पशु विभाग की टीम घोड़े पर निगरानी रखे हुए है। तीन घोड़ों में एक ही घोड़ा था जिसने लोगों को काटा था।
लोगों में दहशत
घोड़े काटने की घटना के बाद रामगंगा विहार इलाके में लोगों में दहशत फ़ैल गयी है। स्थानीय लोगों ने डर के चलते पार्कों में टहलना तक छोड़ दिया है। जबकि बच्चों को भी घरों में बंद कर लिया है। वहीँ ये भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि अचानक इलाके में आवारा घोड़े कहां से आ गए।
Published on:
22 Feb 2019 07:35 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
