2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad: मंडी में आढ़ती तीन दिन से हड़ताल, जिले में बढ़ी सब्जी और फलों की किल्लत

Highlights -जनपद में सब्जी और फलों की सप्लाई पर गहराया संकट -मंडी आढ़ती तीन दिन से हड़ताल पर डटे -मंडी समिति प्रशासन ने टीनशेड उखाड़ने के दिए हैं आदेश -आढ़ती बोले खुले में सब्जी और फल हो जाएंगे खराब

less than 1 minute read
Google source verification
adhat.jpg

मुरादाबाद: जनपद में सब्जी और फलों की सप्लाई गड़बड़ा गयी है, जी हां किसी और वजह से नहीं, बल्कि मंडी के आढ़तियों के कारण। दरअसल नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर आढ़तियों की दुकानें तोड़ी जा रहीं हैं। जिसको लेकर आढ़ती रविवार से विरोध में हड़ताल पर आ गए हैं। मंडी समिति अधिकारीयों के मुताबिक शासन से आदेश मिलें हैं। वहीँ स्थानीय अधिकारीयों से वार्ता से व्यापारी संतुष्ट नहीं हैं। लिहाजा तीन दिन से शहर में ताजा सब्जी और फल की किल्लत बढ़ गयी है। अब व्यापारियों ने मंडल भर में मंडी की हड़ताल की चेतावनी दी है।

दादी से लड़कर पुलिस लाइन में पोते ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ये पूरा मामला
मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मुताबिक मंडी समिति के अधिकारियों ने सब्जी कारोबारियों को नोटिस जारी किए है। जिसमे वर्षो से उनके द्वारा लगाए गए तीन शेडो से उन्हें हटाया जा रहा है। कारोबारियों का आरोप है की अधिकारियों द्वारा उन्हें जगह दी गई थी। जिसका वो टेक्स भी भरते है। लेकिन अब अचानक उन्हें हटाने के आदेश जारी कर दिए गए है। जिससे वो काफी परेशान है। लिहाजा हड़ताल के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है। सब्जी कारोबारियों ने फल कारोबारियों के साथ मिलकर मंडी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वही मंडी में सब्जी लेने आये लोगो को भी काफी परेशानी हो रही है। वहीं जिले की मुख्य मंडी में हड़ताल के कारण बाज़ारो में भी सब्जी काफी महंगी बिक रही है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद सीएए का विरोध करने के लिए बनाई बड़ी रणनीति

शासन से मिले आदेश
उधर मंडी सचिव के मुताबिक ये आदेश शासन स्तर से मिलें हैं, आढ़ती लिखित में ज्ञापन दें जिसको आगे भेजा जाए। फ़िलहाल जो आदेश हैं उनका पालन कराने को कहा गया है।

Story Loader