4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से टॉफी लेने निकली बच्ची लेकिन बीच रास्ते हुआ ये हाल कि मच गयी चीख पुकार

घर से टॉफी लेने निकली बच्ची को एक प्राइवेट स्कूल बस ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

2 min read
Google source verification
moradabad

घर से टॉफी लेने निकली बच्ची लेकिन बीच रास्ते हुआ ये हाल कि मच गयी चीख पुकार

मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में आज दोपहर घर से टॉफी लेने निकली बच्ची को एक प्राइवेट स्कूल बस ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन मृतक के परिजन बेहद गरीब होने के चलते प्राइवेट स्कूल प्रबन्धन के आगे झुक गए और बिना कार्यवाही के बच्ची के शव को ले गए। वहीँ बताया ये भी जा रहा है कि स्कूल प्रबन्धन ने परिजनों धनबल व बाहुबल से कार्यवाही न करने के लिए मना लिया। उधर पुलिस ने लिखित शिकायत आने पर कार्यवाही की बात कही है।

अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो इस तारीख तक जुड़वा लें

स्कूल से छुट्टी के वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक भोजपुर के नेशनल पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी। धारकनंगला-मुरादाबाद रोड पर तेज गति बस ने रोड पार कर रही मजदूर इरशाद अली की पुत्री जुलफिजा को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जुल्फिजा घर से पैसे लेकर दुकान से टॉफी लेने निकली थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घेरकर बस चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की।

सगे पिता ने बेटी के साथ किया एेसा घिनौना काम, जानकर आप भी हो जाएंगे शर्मसार

बस के बच्चों में मच गयी चीख पुकार

हादसे को देखकर बस में बच्चों के बीच भी चीखपुकार मच गई। भोजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालिका के शव और बस को कब्जे में ले लिया है। मृतका का पिता इरशाद गरीब मजदूर है। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबन्धन ने किसी तरह दबाब बनाकर इरशाद को मना लिया है। जबकि स्कूल बस हादसे पर शासन स्तर से सख्त कार्यवाई के आदेश हैं।

अखिलेश यादव के बाद अब ‘इन्होंने’ मायावती को बताया 'बुआजी', भाजपा के खिलाफ किया बड़ा ऐलान

थाना पुलिस पर सवाल

उधर थाना पुलिस हादसे में बच्ची की मौत को स्वीकार कर रही है। लेकिन कार्यवाही को लेकर अभी भी परिजनों की शिकायत का इन्तजार कर रही है। उसके मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। जबकि स्कूल बस से हादसा या फिर किसी भी हादसे में मौत में कानूनी कार्यवाही न करना थाना पुलिस पर भी सवाल खड़े करती है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग