
Diwali Offer in UP 2023: सरकार द्वारा लगातार मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को भी प्रेरित किया जा रहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज की खेती करें। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वह मोटे अनाज से बने उत्पादों का ही प्रयोग करें। पीएम मोदी भी मोटे अनाज को लेकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि मोटे अनाज का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।
तो आपको बतादें कि मुरादाबाद के विकास भवन स्थित दुकान पर मिलेट्स से बने लड्डू इस बार दिवाली पर खास रहने वाले हैं। क्योंकि 1 किलो मिलेट्स के लड्डू पर 24 टी लाइट मुफ्त दी जा रही है और आधे किलो लड्डू पर 12 की लाइट मुफ्त दी जा रही है। यह डिस्काउंट 10 नवंबर तक के लिए मान्य है।
यह दिवाली है खास
दिवाली और भैया दूज पर मीठे की खरीदारी आमतौर पर की जाती है। लेकिन इस बार यदि आप शुगर फ्री और मिलेट्स का मीठा खरीदना चाहते हैं तो मुरादाबाद के विकास भवन स्थित दुकान पर पहुंचकर खरीद सकते हैं। या फिर ऑर्डर दे सकते हैं। जिसमें आपको 1 किलो लड्डू पर 24 टी लाइट और आधा किलो लड्डू पर 12 की लाइट मुफ्त दी जाएगी। इनकी कीमत 800 रुपए किलो है। आप अपने लड्डुओं का ऑर्डर 10 नवंबर तक दे सकते हैं।
Published on:
05 Nov 2023 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
