मोरादाबाद. जनपद में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। पिछले दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ अल्ट्रासाउंड केंद्र को मानकों की अनदेखी के चलते सील कर दिए हैं, जबकि बिना मान्यता के चल रहे 37 निजी क्लीनिकों पर ताला लगा दिया है। इसके साथ ही ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ रंजन गौतम के नेतृत्व में बनी टीम ने शिकायत मिलने पर जनपद के 15 क्लीनिकों को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है।