यहां बता दें कि बीती 6 अक्टूबर को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव सब्जिपुर में एक बाईस वर्षीय युवक की लाश बरामद हुई थी। जिसकी गला काटकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने जब उसकी शिनाख्त करवाई तो उसकी शिनाख्त बरेली निवासी मुर्गा कारोबारी फैजल के रूप में हुई। तब पता चला कि फैजल अपनी शादीशुदा प्रेमिक राबिया से मिलने मुरादाबाद आया था। जहां धोखे से बुलाकर राबिया के परिजनों ने पहले फैजल की हत्या कर दी और जब उसकी प्रेमिका राबिया को पता चला तो उसने हंगामा कर दिया,जिसके बाद परिजनों ने उसकी भी गला घोंटकर हत्या कर दी। और पास के कब्रिस्तान में दफना दिया।