मुरादाबाद

Lockdown में निकाह टाल जरूरत मंदों की मदद में जुटे इंटरनेशनल शूटर सैयद मोहम्मद हमजा

Highlights -26 मार्च को था सैयद हमजा का निकाह -नुकसान के बावजूद लगातार जरूरत मंदों तक पहुंचा रहे मदद -कई देशों में दिखा चुके हैं जौहर -सभी से कर रहे हैं मदद की अपील
less than 1 minute read
shooter.jpg

मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉक डाउन किया गया है। जिसमें कई तरह की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। वहीँ लोगों की मदद के लिए जिस तरह लोग आ रहे हैं, उसने ये साबित कर दिया है कि हम और मुल्कों से क्यों अलग हैं। कुछ ऐसा ही इन दिनों शहर में देखने को मिल रहा है। यहां इंटर नेशनल शूटर सैयद मोहम्मद हमजा अली का निकाह लॉक डाउन के चलते टल गया। जिसके बाद हमजा अब जरूरत मंदों के घर पहुंचकर मदद पहुंचा रहे हैं। इसमें उनके साथ कुछ युवा भी जुड़ गए हैं।

लोगों से मांगकर जीवन गुजारने वाले किन्नरों ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, जमकर हो रही तारीफ

26 मार्च को था निकाह
कोरोना संकट के बीच हमजा अली ने अपनी शादी टाल दी, दावते वलीमा के लिए किए गए इंतजाम को टालने से उन्हें आर्थिक झटका भी लगा। इसकी परवाह किए बिना वह आजकल अपने कुछ साथियों के साथ संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। जरूरतमंदों को खाने-पीने का सामान मुहैया करा रहे हैं। डिप्टी गंज निवासी सैयद हमजा इंटरनेशनल निशानेबाज है, जर्मनी,चेक रिपब्लिक, दुबई समेत वह देश के कई हिस्सों में निशानेबाजी का जौहर दिखा चुका है। हमजा का 26 मार्च को मरियम के साथ निकाह होना था साथ ही शुक्रवार 27 मार्च को उनका दावत ए वलीमा का कार्यक्रम था। कोरोना के संक्रमण के खतरे के चलते उन्होंने ना तो निकाह पढ़वाया और ना ही वलीमा किया। संकट की इस घड़ी में वह खाने के पैकेट, राशन, मास्क और सैनिटाइजर जरूरतमंदों को बांट रहे हैं । खास बात यह है की वह यह काम बेहद खामोशी से अंजाम दे रहे हैं।

Published on:
29 Mar 2020 08:19 pm