धूमधाम से जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। शहर के ज्यादातर मंदिर कई दिनों से सज धज रहे थे। जिसकी झलक कल रात यानि मंगलवार को देखने को मिलीं।
मुरादाबाद। मंगलवार रात महानगर में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। शहर के ज्यादातर मंदिर कई दिनों से सज धज रहे थे। जिसकी झलक कल रात यानि मंगलवार को देखने को मिलीं। वहीं कई जगह दही हांडी की प्रतियोगिता भी हुई, जिसने इस त्यौहार को और अधिक आनंददायी बना दिया। रात बारह बजते ही मंदिरों में हरे कृष्णा, हरे रामा और जय कृष्ण नन्द गोपाला के जयकारों से गूंज उठा। ये इसलिए भी ज्यादा महत्वपूर्ण था क्योंकि मंगलवार को पूरा देश दिन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया था। जिसके बाद रात में जन्माष्टमी की अलग ही छठा देखेने को मिली।
शहर के ज्यादातर मंदिरों में मंगलवार रात जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। वहीं सबसे ज्यादा रौनक दिल्ली रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर में देखने को मिली। यहां फूलों की सजावट के साथ ही आकर्षक लाइट्स का भी उपयोग किया गया था। वहीं स्थानीय कलाकारों द्वारा भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। इसके अलावा लाइनपार में दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इसमें भी लोगों ने कृष्ण की भक्ति में बहकर जमकर भाग लिया।
रात बारह बजते ही मंदिरों में कृष्ण के जयकारे गूंज उठे
जन्माष्टमी पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किये गए थे। सभी मंदिरों पर पुलिस व महिला पुलिस बल के साथ ही सादे वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। शहर के ज्यादातर मंदिरों में रात दो बजे तक चहल पहल रही और लोगों ने कृष्ण जन्मोत्सव का आनन्द उठाया। यहां बता दें कि रात बारह बजते ही सभी मंदिरों में कृष्ण के जयकारे गूंज उठे और इसके अलावा जिन्होंने ने व्रत खोला, वे भी मंदिर में दर्शन को पहुंचे। स्थानीय पुजारियों ने जन्माष्टमी के व्रत को बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे भगवान का आशीर्वाद तो मिलता ही है। सभी प्रकार के कष्ट भी दूर होते हैं।