10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की बहू हैं प्रियंका, सास हैं विदेशी, ऐसा है उनका ससुराल

मुरादाबाद की बहू हैं प्रियंका गांधी, पहली बार राजनीति में आई, दिया गया पूर्वी यूपी की कमान

less than 1 minute read
Google source verification
moradabad

यूपी की बहू हैं प्रियंका, सास हैं विदेशी, ऐसा है उनका ससुराल

मुरादाबाद। पर्दे के पीछे से कांग्रेस के लिए ढाल बन कर खड़ी रहने वाली प्रियंका गांधी वड्रा का राजीनित में औपचारिक ऐलान हो गया है। प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाया गया है साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है। वैसे प्रियंका गांधी का यूपी से गहरा नाता है। आइए जानते हैं प्रियंका गांधी और उनके ससुराल के बारे में, कौन-कौन है उनके ससुराल में....

मुरादाबाद की बहू है प्रियंका गांधी-

प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा की शादी 1997 में शादी हुई थी। इनके बेटे रेहान और बेटी मिराया देहरादून के स्कूल में पढ़ रहे हैं। लेकिन कम लोग जानते हैं कि राबर्ट वाड्रा का गृह मुरादाबाद है और प्रियंका गांधी मुरादाबाद की बहू हैं।

विदेशी हैं प्रियंका गांधी की सास-

आपको जानकर हैरानी होगी प्रियंका गांधी की सास भी विदेशी हैं। दरअसल प्रियंका गांधी के ससुर और रॉबर्ट वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा मूल रूप से सियालकोट के रहने वाले थे। आजादी के समय बंटवारे के वक्त उनका परिवार वहां से मुरादाबाद आकर बस गया। उस वक्त राजेंद्र वाड्रा ने स्कॉटलैंड की रहने वाली मॉरीन मैकडोनॉफ से शादी की।

ननद हैं फैशन डिजाइनर-

रॉबर्ट वाड्रा के एक भाई और एक बहन रिचर्ड और मिशेल भी थे लेकिन वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। राबर्ट वार्डा के पिता की भी डेथ हो चुकी है। जिसके बाद से उनकी मां मां मॉरीन उन्हीं के साथ रहती हैं। वैसे प्रियंका गांधी की एक कजिन स्टाइलिश और फैशन डिजाइनर ननद भी हैं जो सोशलाइट तहसीन पूनावाला की पत्नी हैं।