
Moradabad Airport Inaugurated
Moradabad Airport Inaugurated: पीएम मोदी मुरादाबाद एयरपोर्ट (Moradabad Airport) का दस मार्च को लोकार्पण करेंगे। वर्चुअल होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले उड़ान सेवा लखनऊ के लिए शुरू होगी। इसके बाद कानपुर समेत अन्य जगहों के लिए सेवा का विस्तार किया जाएगा।
10 साल का इंतजार 10 मार्च को हो जाएगा खत्म
बतादें कि मुरादाबाद से हवाई सफर का 10 साल का इंतजार 10 मार्च को आखिरकार खत्म हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी आजमगढ़ एयरपोर्ट से मुरादाबाद समेत पांचों नए हवाई अड्डों का उद्घाटन करेंगे। मुरादाबाद से पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए होगी। सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
सीएम योगी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले आजमगढ़ में रविवार को यूपी के सीएम योगी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुरादाबाद में भी कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर व्यवस्थाएं बना ली गई हैं। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की बैठक सोमवार या मंगलवार को हो सकती है।
19 सीटर विमान भरेगा उड़ान
इसमें 10 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा सभी से साझा की जाएगी। इसके बाद 10 मार्च को सुबह 10:25 बजे मुरादाबाद से लखनऊ के लिए 19 सीटर विमान उड़ान भरेगा। ज्ञात हो कि मूंढापांडे हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने का एमओयू प्रदेश सरकार व एएआई के बीच 2014 में साइन हुआ था।
15 साल पहले सर्किट हाउस में उतारा था हेलीकॉप्टर
शहर के निर्यातक 15 साल पहले विदेशी ग्राहकों को अपने खर्च पर दिल्ली से हेलीकॉप्टर में लाए थे। उन्हें सर्किट हाउस में उतारा गया था। तब इसमें लाखों रुपये खर्च हुए थे। उस समय निर्यातकों ने मांग उठाई थी कि मुरादाबाद के मूंढापांडे स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाए।
Published on:
04 Mar 2024 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
