
Moradabad News : ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में तीन साल्वर समेत पांच गिरफ्तार
मुरादाबाद। सोमवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा के दौरान पाकबड़ा थाना पुलिस ने आईएफटीएम विवि में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान सॉल्वर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हाथरस जनपद के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव सिथरापुर निवासी संतोष कुमार के रूप में हुईं।
संतोष कुमार बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव गांगडोली निवासी बसंत राठी के स्थान पर परीक्षा दे रहा थां। बाद में पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर से आरोपी परीक्षार्थी बसंत राठी और उसके साथी मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र के नोमाली निवासी कप्तान सिंह को भी पकड़ लिया। हालांकि आरोपियों के दो साथी मथुरा के ही नोमाली निवासी रामेश्वर और मोनू पुलिस को चमका देकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी पाकबड़ा राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से 1 लाख 56 हजार रुपये की नकदी. दो कार और दो मोबाइल फोन बरामद हुएं हैं
।
इस तरह का मामला कटघर थाना क्षेत्र से सामने आया हैं। यहां गुलाबबाड़ी स्थित हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से सॉल्वर प्रवण कुमार निवासी परसाही थाना त्रिवेणीगंज जिला सुपौल बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवण अपने ममेरे भाई कमल तोमर के स्थान पर परीक्षा दे रहा थां।
ऐसा ही मामला मझोला थाना क्षेत्र से सामने आया हैं थाना क्षेत्र के मिलन विहार में स्थित आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज से बिहार के पटना निवासी सॉल्वर राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।वह राकेश कुमार मौर्य नाम स्थान पर परीक्षा दे रहा था
।
Published on:
27 Jun 2023, 3:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.