
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) के मुसाफिरों के लिए खुशखबरी है। जिले से देहरादून (Dehradun) और दिल्ली (आनंद विहार) जाने वाले लोंगों को बड़ी राहत दी गई है। मुरादाबाद से इन रूटों पर अब रेगुलर एसी बसें चलेंगी। काफी समय से एसी (AC) बस सेवा की मांग की जा रही थी।
लखनऊ के लिए भी चल रहा विचार
रोडवेज प्रबंधन मुरादाबाद से देहरादून और आनंद विहार (Anand Vihar) रूट पर बसों को चलाने की तैयारी में जुट गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन का कहना है कि मुरादाबाद से दिल्ली (Delhi) का रूट ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस वजह से दिल्ली के लिए एसी बसों के नौ फेरे तय किए गए हैं। मंगलवार या बुधवार से यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। जबकि लखनऊ (Lucknow) के लिए भी एसी बसें चलाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, बताया जा रहा है कि मुरादाबाद से मुरादाबाद से देहरादून, हरिद्वार व हल्द्वानी रूट पर भी एसी बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है। रूट पर मंजूरी मिलते ही बसें चलनी शुरू हो जांएगी। मंडल रोडवेज प्रबंधन ने डेढ़ दर्जन एसी बसों की मांग की है। इनको प्रमुख मार्गो पर चलाने की तैयारी है।
इस समय चलेगी मुरादाबाद से आनंद विहार के लिए बस
- 6 बजे
- 7:15 बजे
- 8:30 बजे
- 11:00 बजे
- दोपहर 12:15 बजे
- दोपहर 1:30 बजे
- शाम 4 बजे
- शाम 5:15 बजे
- शाम 6 बजे
Published on:
10 Feb 2020 11:13 am

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
