10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में जय श्रीराम ना बोलने पर कारोबारी को पीटा, नंगा कर बरसाई बेल्ट

मुरादाबाद में एक कारोबारी के साथ मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। 'जय श्रीराम' नहीं बोलने पर उसको कपड़े उतारकर बेल्ट से पीटा गया।

2 min read
Google source verification
bjvudsu.jpg

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले एक कारोबारी के साथ ट्रेन में मारपीट की गई है। दिल्ली से मुरादाबाद आते समय पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ लोगों ने व्यापारी की पिटाई की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुराबाद के रहने वाले कारोबारी आसिम हुसैन पीतल का कारोबार करते हैं। अपने काम के इसी सिलसिले में वह दिल्ली गए थे। हुसैन का कहना है कि 12 जनवरी को दिल्ली से लौटते हुए उनकी ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। इसी दौरान कुछ युवक बोगी में चढ़े। ट्रेन चलने के बाद उन्होंने हुसैन के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने 'जय श्रीराम के नारे' लगाने का डाला जोर
आसिम हुसैन ने बताया हमलावरों ने उनसे जय श्री राम के नारे लगाने के लिए कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो युवकों ने उनके कपड़े उतार कर पीटना शुरू कर दिया।

उनको बेल्टों से पीटा गया और तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। मुरादाबाद स्टेशन आने पर किसी ने उनको प्लेटफार्म से पहले ही ट्रेन से फेंक दिया।

वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्यवाई
रात के समय होश आने पर हुसैन ने अपने एक परिचित को फोन किया और उनकी मदद से घर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की पुलिस से भी शिकायत नहीं की। हुसैन के साथ जब मारपीट हो रही थी तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया था।

उनसे वीडियो उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो रेलवे पुलिस को संज्ञान में आा तो मामला दर्ज किया गया।

दो आरोपी बरेली से गिरफ्तार
GRP मुरादाबाद के CO ने बताया है कि ट्रेन में लिंचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को बरेली स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़ित सामने नहीं आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित व्यापारी ने भी मुरादाबाद जीआरपी में शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।