4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA के खिलाफ ईदगाह में बढ़ती जा रही भीड़, लगातार तीसरे दिन भी जारी है विरोध-प्रदर्शन

Highlights -लगातार तीसरे दिन भी जारी है CAA के खिलाफ प्रदर्शन -ईदगाह में भारी पुलिस बल तैनात किया गया -जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे -पुलिस की सख्ती के बावजूद लगातार बढ़ती जा रही है भीड़

2 min read
Google source verification
caa.jpg

मुरादाबाद:CAA के विरोध में शहर के ईदगाह मैदान में मुस्लिम महिलाओं औरु पुरुषों का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे। वहीँ स्थानीय पुलिस द्वारा भीड़ के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स का इंतजाम किया गया था। जनपद के साथ ही आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाया गया था। लेकिन लोगों के शांति पूर्वक धरना स्थल पर पहुँचने से पुलिस को सख्ती दिखाने का मौका नहीं मिला।

Azam Khan के कब्जे से सरकारी चकरोड कराए गए मुक्त, अब यूनिवर्सिटी के अंदर किसान कर सकेंगे खेती, देखें वीडियो

भारी पुलिस बल तैनात
दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज पर मुरादाबाद के ईदगाह मैदान में CAA और NRC के विरोध में धरना प्रदर्शन बुधवार दोपहर से शुरू किया गया था। जो लगातार आज तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल के अंदर से आन्दोलनकारियों ने मीडिया की कवरेज पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। यही नहीं गुरूवार रात ऐलान किया गया कि शुक्रवार को मीडिया को सबक सिखाना है। लिहाजा पुलिस फोर्स और भी तैनात रही। पूरी ईदगाह को छावनी में तब्दील कर दिया गया। खुद एसपी सिटी अमित कुमार आनंद और एसपी ट्रैफिक सतीश चन्द्र फोर्स के साथ मौजूद हैं।

Corona Virus: चीन से आई युवती को हुआ खांसी-जुकाम, 28 दिन रहेगी डॉक्‍टरों की निगरानी में- Video

होगी सख्त कार्रवाई
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि लोगों से शांति की अपील की जा रही है। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं है। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर डीएम राकेश कुमार सिंह ने भी माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। बोले लोग शांति पूर्वक अपनी बात रख सकते हैं लेकिन कानून किसी को भी हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।


लोग बढ़ रहे
उधर ईदगाह में डटे लोगों का हौसला जबाब नहीं दे रहा है। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और लड़कियां NO CAA, NO NRC, हमें चाहिए आजादी जैसे स्लोगन लिखे होर्डिंग के साथ अपना विरोध दर्ज करवा रहीं हैं।