
मुरादाबाद:CAA को लेकर शहर के ईदगाह मैदान में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों का धरना जारी है। बुधवार दोपहर अचानक दिल्ली के शाहीन बाग़ की तरह धरना शुरू हुआ था, जिसकी भनक तक पुलिस-प्रशासन को नहीं लगी। वहीँ अब शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद और भीड़ बढ़ने की खबर ने प्रशासन के माथे पर पसीने ला दिए हैं। फ़िलहाल ईदगाह मैदान के चारों तरफ काफी पुलिस फ़ोर्स तैनात है। साथ ही मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है।
लोग दूसरे दिन भी डटे
CAA के विरोध सोमवार को विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करुला इलाके से हुई थी, लेकिन दो चार महिलाएं ही जुट पायीं थीं, जिन्हें पुलिस ने पहुंचकर हटवा दिया था। लेकिन बुधवार को एकाएक इतनी भीड़ ईदगाह में पहुंची कि पुलिस की एक न चली। पुलिस ईदगाह के आसपास के टेंट हाउस बंद करवा दिए हैं। लेकिन उसके बावजूद बुधवार रात और अभी भी लोग धरने पर डटे हुए हैं।
पुलिस की बढ़ी टेंशन
यहां बता दें कि अभी तक ईदगाह में धरना प्रदर्शन शांति पूर्वक चल रहा है, लेकिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ बढ़ाने का ऐलान हुआ है। जिससे पुलिस के हाथ-पैर फूले हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन प्रदर्शनकारी अब CAA वापस लेने तक न हटने की बात कर रहे हैं।
Published on:
30 Jan 2020 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
