4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO:मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल के कूड़े घर से मिला कुछ ऐसा की, कमजोर दिल वाले न देखें

जिला अस्पताल में कूड़े के एक ढेर में नवजात भ्रूण पडा हुआ था और उसे कुत्ते नोच रहे थे।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आज शाम उस समय हडकंप मच गया। जब यहां जिला अस्पताल में कूड़े के एक ढेर में नवजात भ्रूण पडा हुआ था और उसे कुत्ते नोच रहे थे। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात भ्रूण को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ सिविल लाइन रईस अख्तर ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर के कूड़ेदान में कुत्तों द्वारा भ्रूण खाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में जांच कि जायेगी और जो भी इस कृत्य के लिए दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही कि जायेगी। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है।

मेरठ के चुनाव में भाजपा को बसपा ने फिर चटाई धूल, धरी रह गई कार्यकर्ताओं की सारी हेकड़ी

ED की टीम ने मेरठ में जमाया डेरा, कई एक्पोटर्स हैं रडार पर, कभी भी हो सकती है कार्रवाई

यहां बता दें की 24 घंटे हलचल भरे पंडित दीन दयाल संयुक्त जिला अस्पताल के परिसर में बने कूड़ाघर में कोई नवजात का भ्रूण डाल गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। जब लोगों ने कुत्तों को नोचते देखा तो सभी के होश उड़ गए। हैरानी की बात ये है कि इस घटना की सूचना के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। जबकि शक यही जताया जा रहा है कि अस्पताल के कूड़ाघर में भ्रूण को फेंकने का काम किसी कर्मचारी का ही है। इससे पहले भी इस तरह कि घटनाएं यहां हो चुकी हैं।

खुशखबरीः यहां की खेल प्रतिभाआें को मिलेगी दिशा, जिले के हर गांव में बनेंगे खेल मैदान

यूपी के इस शहर को ओडीएफ दिखाने में छूटे अधिकारियों के पसीने

ये मामला तब और संवेदनशील हो गया की जिला अस्पताल के बगल में ही सिविल लाइन थाना और सीओ कार्यालय है। साथ ही अस्पताल के कई कर्मचारिया और डाक्टर परिसर में ही रहते हैं,इसके अलावा लगातार ड्यूटी भी चलती है। उसके बावजूद इस तरह से कोई कूड़े में नवजात के शव को डाल गया ये अस्पताल प्रबन्धन कि लापरवाही साफ़ झलक रही है। इससे पहले भी मरीजों के साथ जिला अस्पताल में मरीजों के साथ लापरवाही वाली कई घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन कोई कार्यवाही न होने से कर्मियों में कोई खौफ नहीं है।