
पाकबड़ा में पाकिस्तान की शबा परवीन करीब 17 साल से रह रही है। उसने 2005 में नदीम से शादी की थी। हालांकि, वह समय-समय पर अपना वीजा रिन्यू करवा लेती है, लेकिन उसके पास अभी भी पाकिस्तान की ही नागरिकता है। इसके बाद भी बीएलओ ने उसका वोटर आईडी कार्ड बना दिया।
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में जिले में भी वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाए-घटाए जाने का काम चल रहा है। यहां के नगर पंचायत पाकबड़ा में करीब 1 हजार नए नाम जोड़े गए। फर्जी लोगों के नाम जोड़ने की शिकायत चेयरमैन खेमवती ने डीएम से की। डीएम ने जांच टीम गठित कर दी। जिसमें यह खुलासा हुआ। पाकिस्तानी महिला के नागरिक बनाने की बात सामने आई। इसके बाद डीएम ने महिला का मतदाता पहचान पत्र निरस्त कर दिया। साथ ही इस मामले की विस्तृत जांच के लिए उपजिलाधिकारी सदर को जांच सौंपी है। ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
17 साल से रह रही पाकिस्तानी महिला
दरअसल, जिस महिला का वोटर कार्ड बनने पर हंगामा खड़ा हो गया, वह पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है। महिला की शादी यहां के नदीम से 2005 से हुई थी। जो बुध बाजार इलाके में रहता है। जिसके बाद करीब 17 साल से महिला यहीं रह रही है। उसके पास अभी भी पाकिस्तान की नागरिकता है। हालांकि, वह समय-समय पर अपना वीजा रिन्यू करवा लेती है।
Updated on:
16 Nov 2022 08:10 pm
Published on:
16 Nov 2022 07:57 am

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
