
मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना पुलिस ने मृत व्यक्ति को ज़िंदा दिखाकर उसका बीमा कर इंश्योरेस कम्पनी को चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी की तलाश जारी है। पुलिस ने इनके पास से काफी मात्रा में दस्तावेज और कई उपकरण भी बरामद किये हैं। फ़िलहाल इन सभी से पूछताछ जारी है।
की थी शिकायत
इंस्पेक्टर मझोला रूपेंद्र गौड़ ने बताया कि 19 अप्रैल को वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, बजाज एलांयस विनीत कुमार यादव ने मुकदमा लिखाया था। आरोप था कि कुछ लोग उनकी कंपनी में फर्जी तरीके से बीमा कराते हैं। मरे लोगों को जिंदा दिखाकर बीमा कराया जाता है। एक-दो किश्त जमा करके उनके मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बीमा का भुगतान ले लिया जा जाता है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। बुधवार को हरिओम सैनी पुत्र कल्लू सैनी निवासी काशींराम कालोनी, थाना मझोला, प्रमोद कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी मूंढापांडे, अंकित चौधरी पुत्र रमेश चौधरी निवासी नया गांव, अनुज पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बुढऩपुर, थाना डिडौली (अमरोहा) को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ फरार
पुलिस के मुताबिक ये लोग गैंग बनाकर काम कर रहे थे, इसमें कुछ और भी लोग शामिल हैं। वहीँ अभी मास्टर माइंड भी पुलिस तलाश रही है। ये गैंग पिछले काफी समय इस गोरखधंधे में शामिल था। वहीँ आशंका ये भी जताई जा रही है कि इसमें इंश्योरेंस कम्पनी के भी कुछ लोग मिले होंगे।
Published on:
21 Nov 2019 03:52 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
