मुरादाबाद

भागतपुर में होली के दिन हुए बवाल के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को भेजा जेल

भगतपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन डीजे पर डांस कर रहे युवकों पर कार चढ़ाने वाले मुख्य आरोपी सलमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
भगतपुर में हुए होली के दिन बवाल का फाइल फोटो

मुरादाबाद। भगतपुर थाना इलाके के दौलपुरी बमनिया में होली के दिन हुए बवाल और जानलेवा हमले में आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने होली के दिन डीजे पर डांस कर रहे लोगों पर कार चढ़ा दी थी जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। जिलाधिकार और एसएसपी तक को मौके पर पहुंचना पड़ा था।

थाना भगतपुर के गांव दौलपुरी बमनिया में होली के दिन हिन्दू समाज के कुछ युवक गांव में डीजे लगार कर डांस कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव का ही युवक सलमान अपने दो साथियों के साथ कार से वहां पहुंच गया। उसने डीजे पर डांस कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने कार को आगे पीछे करके कई लोगों को कुचल दिया था।

जिसके बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी। मौके पर बवाल मच गया था। इस बवाल में कार के नीचे आने से मुकेश, महिपाल, बन्नू, अशोक, कपिल, सुदेश व अखिलेश आदि घायल हुए हैं।

घटना के बाद गांव में जमकर बवाल हुआ था। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी हेमराज मीना, एसपी देहात संदीप कुमार मीणा, सीओ ठाकुरद्वारा अर्पित कपूर और एसएचओ मनीष सक्सैना ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया था।

मामले में अखिलेश के भाई राशेध की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सलमान, उसके दोस्त नईम मुर्तजा और खालिद के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला धमकी देने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। इंस्पेक्टर भगतपुर मनीष सक्सैना ने बताया कि मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
17 Mar 2023 08:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर