1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैदियों और पुलिस कर्मियों के साथ हो गया कुछ ऐसा की मच गया हडकंप

काशीपुर रोड पर अचानक कैदियों को लेकर जा रहा वाहन एक्सल टूटने की वजह से सड़क पर पलट गया और वाहन सवार पुलिसकर्मी कैदी गम्भीर घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 26 Apr 2018, 4:19 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: जनपद के ठाकुरद्वारा में आज उस समय हडकंप मच गया,जब पेशी पर कोर्ट में ले जाये जा रहे एक दर्जन कैदी और उन्हें ले जा रहे पुलिसकर्मियों को अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दरअसल ठाकुरद्वारा कोर्ट में पेशी के लिए मुरादाबाद जिला कारगर से कैदियों को लेकर आज सुबह पुलिसकर्मी गाड़ी से रवाना हुए थे। तभी काशीपुर रोड पर अचानक कैदियों को लेकर जा रहा वाहन एक्सल टूटने की वजह से सड़क पर पलट गया और वाहन सवार पुलिसकर्मी कैदी गम्भीर घायल हो गए। सभी को ठाकुरद्वारा में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फ़िलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बड़ी खबर: महागठबंधन से पहले ही सपा को कांग्रेस का बड़ा झटका, इस चुनाव में इस दल से कर रही तालमेल

अमिताभ पर रेप की शिकायत करने वाली महिला की पुलिस ने जब्त की संपत्ति

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र स्थित काशीपुर रोड पर आज दोपहर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब कैदियों को लेकर जा रहा वाहन अचानक बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में एक एएसआई, चार पुलिस सिपाही और आठ कैदी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए ठाकुरद्वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वाहन पलटने के पीछे वाहन चालक का कहना है कि अचानक गड्ढे में गाड़ी का पहिया चला गया जिसकी वजह से एक्सल टूट गया और गाड़ी पलट गई।

इस तरह यूपी में लाशों से लाखों कमा रहे लोग

ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश

कैदियों को ले जा रहे वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में ठाकुरद्वारा थाने से पुलिस फोर्स मंगाकर कैदियों को कड़ी सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस कर्मियों को छुट्टी दे दी गयी है, जबकि गम्भीर घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन भी अलर्ट हो गया और बंदियों को लेकर पूछताछ की।

सोनम गुप्ता बेवफा है... के बाद भारतीय नोटों पर इस लड़की का नाम और काम हो रहा वायरल

राम मंदिर पर उलेमा ने क्या कहा सुनिए

यहां बता दें कि ठाकुरद्वारा के साथ ही जिला कारागार से रोजाना बंदी अलग अलग कोर्ट में सुनवाई के लिए जाते हैं। क्यूंकि ठाकुरद्वारा तो जनपद में ही है। अभी अमरोहा और संभल में जेल नहीं है और वहां के भी कैदी और बंदी मुरादाबाद जेल में ही बंद हैं। उन्हें भी रोजाना सुनवाई के लिए यहीं से ले जाया जाता है। गनीमत ये रही की इस दौरान कोई बंदी भागा नहीं। वरना पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ती।