26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब रेल या स्टेशन पर गंदगी फ़ैलाने वालों को रेलवे दे रहा ऐसी सजा कि छूट जाएगी हंसी

गंदगी फैलाने वाले यात्रियों को टॉफी देकर कूड़ा उठवाकर डस्टबीन में डलवाया जा रहा है। ये काम रेलवे कुछ कलाकारों द्वारा करवा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 18 Sep 2018, 6:43 PM IST

moradabad

अब रेल या स्टेशन पर गंदगी फ़ैलाने वालों को रेलवे दे रहा ऐसी सजा कि छूट जाएगी हंसी

मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन को साफ़ सुथरा रखने के लिए इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें न सिर्फ यात्रियों को गंदगी फैलाने से रोकने व ऐसा करने पर उनके खिलाफ जुर्माने की अनूठी कार्यवाही भी की जा रही है। जिसमें गंदगी फैलाने वाले यात्रियों को टॉफी देकर कूड़ा उठवाकर डस्टबीन में डलवाया जा रहा है। ये काम रेलवे कुछ कलाकारों द्वारा करवा रहा है। जिससे यात्रियों को भी बेहतर फील हो। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर इसी तरह अभियान से लोगों को जोड़ कर उनके हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं ताकि भविष्य में वे न सिर्फ रेल या स्टेशन परिसर ही नहीं अपने आसपास भी साफ़ सफाई रखें।

वायरल को छू मंतर कर देती है होम्योपैथिक की ये मीठी गोलियां

2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

स्वच्छ भारत अभियान में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़ा में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद स्टेशन पर अलग तरीके से लोगो को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी के होर्डिंग लगाए गए हैं। जिस पर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छ रेलवे, स्वच्छ स्टेशन जैसी लाइन लिखी थी। वही रेलवे के अधिकारियों के साथ स्टेशन पर जोकर की ट्रेस में लोगो हंसाने ओर बच्चो को टॉफी देने के लिए साथ लेकर चले। रेलवे स्टेशन पर जहा लोगो कुछ खाने पीने के बाद कूड़े को डस्टबिन में डालने वाले को टॉफी दी गयी। साथ ही जिस व्यक्ति ने डस्टबिन में कूड़ा नही डाला स्टेशन को गंदा किया उसको भी टॉफी देकर आगे से ऐसा ना करने की अपील की। सभी प्लेटफार्म पर जाकर व रेलवे स्टेशन के पूरे परिसर पर घूमकर लोगो को गंदगी ना करने व प्लास्टिक का उपयोग ना करने की भी लोगो को सलाह दी।

Patrika Exclusive: मायावती के खास रहे पूर्व डीजीपी ने SC-ST Act को लेकर बसपा सुप्रीमो पर दिया यह बड़ा बयान

लोगों से करवाए हस्ताक्षर

दोनों जोकरों के द्वारा एक सवारी के साथ स्टेशन पर गंदगी फैलाने की जगह कूड़े को कहा डालना चाहिए इसका एक डेमोस्ट्रेशन भी दिया गया। साथ ही लोगों को हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगो को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया गया।

मिलिए महज 7 साल के इस लड़के से,इतनी कम उम्र में घोड़े पर बैठ करता है हवा से बातें

लोगों को किया जा रहा जागरूक
स्वच्छता पखवाड़े अभियान के आयोजक रेलवे अधिकारी गजफनर उल्ला ने बताया कि स्वछता अभियान ओर प्लास्टिक उपयोग ना करने के लिए लोगो को स्टेशन पर जागरूक किया गया। जिसमे खासकर बच्चों को डस्टबिन में कूड़ा डालने के बाद उनको टॉफी दी गयी। इस बार गंदगी करने को लेकर कोई जुर्माना नही वसूला गया। बल्कि उलटा उनसे कूड़ा डस्टबिन में डलवाने के बाद मिठाई के रूप में टॉफी दी गई। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा मुरादाबाद के सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर इस अभियान को चलाया जाएगा जिससे शहर और रेलवे स्टेशन को साफ और स्वच्छ रखा जा सके।