
'स्वच्छता ही सेवा' का हुआ आयोजन, नुक्कड़ नाटक के जरिये पहुंचाया स्वच्छता का संदेश
लखनऊ. स्वच्छ भारत अभियान के तहत 'स्वच्छता ही सेवा' का आयोजन किया गया, जो कि 15 सितम्बर से 20 सितम्बर तक मनाया जाएगा। इस सिलसिले में रविवार को लखनऊ में 'स्वच्छ संवाद दिवस' मनाया गया। जिसके अन्तर्गत मण्डल रेल प्रबन्धक विजय लक्ष्मी कौशिक के निर्देश पर ट्रेनों व सभी श्रेणियों के छोटे-बड़े स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों एवं गैर सरकारी संगठनों, स्कूली बच्चों, सिविल डिफेंस, सेंटजान एम्बुलेंस और भारत स्काउट एवं गाइडस के वालॅण्टियर्स और यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहभागिता में आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया।
नुक्कड़ नाटक के जरिये पहुंचाया स्वच्छता का संदेश
इस दौरान स्टेशनों, रेलवे परिसरों में साफ-सफाई की उपयोगिता और गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्रियों और आम जनमानस तक संदेश पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ शाखाधिकारियों द्वारा मण्डल के सभी स्टेशनों पर साफ-सफाई व स्वच्छता सप्ताह के अर्न्तगत किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के विषय पर स्टेशन पर कार्यरत सफाईकर्मियों से परिचर्चा की गई। इस विशेष अवसर पर मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर, लोको कालोनी ऐशबाग एवं अधिकारी क्लब बन्दरियाबाग में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों द्वारा 'स्वच्छ भारत हरित भारत' विषय पर आयोजित निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
स्टेशन पर बरकरार रहे सफाई
इसी कड़ी में स्टेशनों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें प्लेटफार्म, पेयजल स्थलों, नालियों की स्वच्छता, आरक्षण कार्यालयों व बुकिंग कार्यालयों में डस्टबिन की उपलब्धता की जांच की गयी। इस दौरान स्टेशनों, रेलवे परिसरों में साफ-सफाई की उपयोगिता और गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान पर यात्रियों को समझाने के लिए पैम्प्लेट भी बांटे गए।
Updated on:
16 Sep 2018, 7:35 PM IST
Published on:
16 Sep 2018, 7:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.