26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में देखने को मिला फ्रेशर पार्टी में बॉलीवुड रेटो का जलवा

चौदह लाख पचास हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 16 Sep 2018, 7:16 PM IST

Fresher 2018

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि कालेज के अधिशाषी निदेशक ई0 पंकज अग्रवाल, डीन पूजा अग्रवाल एंव निदेशक प्रो0 आर0 के0 जायसवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम का आगाज छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना के प्रस्तुतिकरण से हुआ।

Fresher 2018

छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण फैशन शो, लघुनाटिका, रोल प्ले, तथा संगीत-संध्या रही, जिसमें छात्रों ने अपने रंगारंग प्रस्तुती के माध्यम से भारत के विभिन्न भाषा, धर्म, संस्कृति तथा रहन - सहन को प्रदर्शित करते हुए अनेकता में एकता का संदेश देने की अद्वितीय प्रयास किया।

Fresher 2018

कार्यक्रम के अन्त में एस0 आर0 एम0 जी0 पी0 सी0 के अधिशाषी निदेशक ई0 पंकज अग्रवाल ने ए0 के0 टी0 यू0 द्वारा आयोजित सेमेस्टर परीक्षा में प्रदेश भर में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेघावी छात्रों को शैक्षिक छात्रवृत्ति तथा उत्सावर्धन हेतु चौदह लाख पचास हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया तथा उनके परिजनों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।