
बड़ी खबर : रेलवे स्टेशन पर वाटर एटीएम में लगी आग,लोगों में भगदड़
ग्वालियर। देश में प्रसिद्ध और मॉडल स्टेशन का दर्जा प्राप्त ग्वालियर स्टेशन पर अव्यवस्थाएं उजागर हो गईं। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने समय पर पहुंचकर तत्काल एक्शन लेते हुए लोगों को समझाइश देकर शांत किया तब जाकर मामला शांत हुए। दरअसल शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्लेटफॉर्म एक स्थित पार्सल कार्यालय के समीप लगे वाटर एटीएम में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से आग भडक़ गई।
एटीएम में भडक़ी आग को देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और जिसका जहां से जगह मिली वह तुंरत ही भागने लगा। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। इसके बाद तत्काल स्टेशन पर आग बुझाने वाले संयंत्रों को लाया गया। रेत व पानी डालकर आरपीएफ के जवानों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया।
यह भी पढ़ें : सेनेटरी पैड के दामों में आई भारी गिरावट,अब ये है नई कीमत
स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे वाटर एटीएम में आग लगने की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। इस वजह से स्टेशन पर करीब एक घंटे तक बिजली बंद रही। बिजली बंद होने से यात्रियों को पंखे व कूलर की हवा नहीं मिली और वे गर्मी से जूझते रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीने पहले प्लेटफार्म क्रमांक चार पर भी इसी तरह से आग अचानक से भडक़ी थी।
भारी भीड़ हुई जमा
दोपहर को जैसे ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे वाटर एटीएम में आग लगी। लोगों में भगदड़ मच गई,लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। तुंरत ही फायर ब्रिगेड सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब कही जाकर आग पर कांट्रोल हुआ। इस दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
Published on:
16 Sep 2018, 1:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.