
train
मुरादाबाद: मंडल के रेल यात्रियों को एक बार फिर सोमवार को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। जी हां सोमवार लप मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते साढ़े चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान अवध असं ट्रेन चंदौसी होकर व कई ट्रेनें बीच-बीच में रोककर चलाई जायेंगी। जिस कारण यात्रियों की दिक्कतें बढ़ना लाजिमी हैं।
यहां होगा काम
स्थानीय रेल अधिकारीयों के मुताबिक नगरिया सादात स्टेशन का इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का काम चलेगा। इसके लिए साढ़े चार घंटे ब्लाक का मेगा ब्लाक लिया गया है। इस बीच लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच वाली अवध आसाम वाया चंदौसी चलाई जाएगी। जबकि दुर्गियाना और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को बीच मार्ग में ही रोका जाएगा।
ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
सोमवार दोपहर पौने बारह बजे से सवा चार बजे के बीच मेगा ब्लाक लिया गया है। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर कार्य चलेगा। इस दौरान जननायक एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा से 100 मिनट की देरी से अमृतसर के लिए रवाना की जाएगी। इसके अलावा दुर्गियाना एक्सप्रेस (12358) और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) ट्रेनें बीस बीस रुक कर चलाई जाएंगी। इस दौरान लालगढ़ से डिब्रूगढ़ु जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद से चंदौसी से गुजारी जाएगी। इसका असर मंडल से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों पर भी देखने को मिल सकता है।
Published on:
15 Mar 2020 05:13 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
