मुरादाबाद: जनपद में लगातार लूट की वारदातें बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां पुलिस एनकाउंटर में बदमाशों को ढेर करने का दावा भले ही कर रही हो। लेकिन मुरादाबाद में आए दिन लूट की घटनाओं से तो यह लगता है,कि मुरादाबाद पुलिस से बदमाशों में कोई खौफ नहीं ही नही रहा है। ताजा मामला भोजपुर के ताजपुर माफ़ी के जंगलों में सरेआम बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान से घर लौटते समय सर्राफ़ को गोली मार दी। आवाज सुनकर जुटे लोगों को आते देख कर लुटेरे भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।