
Route Diversion Plan on Christmas: एसपी यातायात सुभाष गंगवार ने बताया कि बिजनौर एवं कांठ की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज बसें सोमवार दोपहर दो बजे से रात्रि 12.00 बजे तक राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज विवेकानंद अस्पताल के सामने तक आएंगी। यहां से सवारियों को बसें वापस चली जाएंगी।
शहर में दोपहर दो बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें
हरपाल नगर रोडवेज से फव्वारा तिराहा से पीलीकोठी की तरफ आने वाली रोडवेज बसें दो बजे तक पहले की तरह चलेंगी। दोपहर के बाद ये बसें फव्वारा तिराहा, पीली कोठी की तरफ नहीं जाएंगी। हरपाल नगर रोडवेज बस स्टैंड से हनुमान मूर्ति कोहिनूर तिराहा, आजाद नगर होते हुए जीरो प्वाइंट पाकबड़ा की तरफ से दिल्ली और बिजनौर की तरफ जाएंगी।
दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक हल्के वाहन प्रतिबंधित
पीली कोठी से एकता द्वार की तरफ जाने वाले हल्के वाहन सोमवार की दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। एकता द्वार से पीली कोठी और जैन मंदिर की तरफ जाने वाला वाहन भी इसी प्रकार दोपहर से रात तक प्रतिबंधित रहेंगे। जैन मंदिर की तरफ से पीली कोठी की तरफ आने वाला रोड भी हल्के वाहनों के लिए 12 घंटे तक नहीं चलेंगे।
कांठ से दिल्ली जाने वाले वाहन
कांठ एवं बिजनौर की तरफ से आने वाले हल्के वाहन जिसे फव्वारा चौक होकर दिल्ली और रामपुर रोड जाना है। वे दोपहर दो बजे से रात्रि दो बजे तक नंदन कट से पीएमएस स्कूल होते हुए मुरादाबाद क्लब से आएंगे। इसी मार्ग से वाहन कांठ रोड की तरफ जाएंगे।
Published on:
25 Dec 2023 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
