
सऊदी अरब में मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक गंभीर रूप से घायल..
Saudi arabia missile attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए हालिया मिसाइल हमले में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के युवक मोहम्मद आजम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल होने की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन और गांववासी बेहद चिंतित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आजम पिछले चार दिनों से रियाद के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। वह रियाद की एक कंपनी में मैकेनिक के तौर पर कार्यरत थे। उनके स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर होने के कारण सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
मोहम्मद आजम कोतवाली क्षेत्र के गांव जाफराबाद के निवासी हैं। वह लगभग साढ़े तीन साल पहले बेहतर रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए थे। रियाद की एक कंपनी में डीजल मैकेनिक के रूप में काम कर रहे आजम पर हाल ही में ईरान की ओर से मिसाइल हमला हुआ। हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ काम करने वाले साथी ने मोबाइल के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही मोहम्मद आजम के परिवार में चिंता का माहौल बन गया। परिजन अस्पताल में उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाने में लगे हैं, लेकिन बेटे के होश में न होने के कारण उनसे बात नहीं हो पाई। इतना पता चला कि वह आईसीयू में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को नाजुक बताया है। पिता ने बताया कि जिस जगह आजम रह रहे थे, वहां मिसाइल से निकली चिंगारी गिरी थी और धमाका हुआ। इसके साथ कई साथी भी घायल हुए थे।
परिजनों ने भारतीय सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि मोहम्मद आजम के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से भी मदद की उम्मीद जताई। ग्रामीण और रिश्तेदार लगातार परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
Published on:
11 Mar 2026 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
