मुरादाबाद। जनपद की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति से घोटाले का मामला सामने आ रहा है। जिसके बाद केंद्र सरकार से मिलने वाली इस योजना के तहत स्थानीय अधिकारियों से ऐसे स्कूल और मदरसों के सत्यापन को कहा गया है। जिसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जिले के तीन मदरसों का निरीक्षण किया। जिसमें एक बंद मिला, जबकि दो में तय संख्या के मुकाबले दस प्रतिशत ही बच्चे मिले।