इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आप यहां से पढ़कर अपने ज़िले के विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे तो उससे आपके प्रदेश और आपके देश का नाम रोशन होगा। इसके लिए कमर तोड़ मेहनत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में आपके अच्छे सुनहरे भविष्य के लिए हम कुर्ता पजामा पहने हैं, उसके अलावा कोटी पहना हुआ है। ऊपर से यह गाउन और सर पे टोपी लगाए हूं। गर्मी लगती है, लेकिन आपकी खुशियों और आपके अच्छे भविष्य के लिए सब हाजिर है। उन्होंने कहा कि भारत में कई विश्वविद्यालय हैं, लेकिन यह सबसे बाद में बना, जिसकी नींव मेरे पिता मुलायम सिंह यादव के हाथों आज़म साहब ने रखवाई तो उसकी आन बान शान तीनों की हमारी जिम्मेदारी बनती है।